भारत के 10 सबसे ऊंचे जलप्रपात (Waterfalls)

भारत में एक से बढ़कर एक कई गगनचुंबी जलप्रपात है। इनमे से कई अभी-अभी खोजें गए है तो कई का खोजा जाना अभी बाकी है। ये जलप्रपात भारत के भूगोल विषय में अध्याय के रूप विस्तार से देखने नही मिलता क्योंकि नवीन जलप्रपात के खोज से पुराने नाम अप्रासंगिक हो जाते है। Highest waterfalls of india

भारत के 10 सबसे ऊंचे जलप्रपात (Waterfalls)

इस लेख में आप अभी तक ज्ञात भारत के 10 सबसे ऊंचे जलप्रपातों के बारे मे संक्षेप में जानेंगे।

1) नोहकलिकाई जलप्रपात (Nohkalikai Falls)

यह मेघालय राज्य में अवस्थित है, जैसा कि आप जानते है की मेघालय में तीन क्रमिक पर्वत मौजूद है इन्हे गारो, खासी, जयंतियां पहाड़ी (पश्चिम से पूर्व) नाम से जाना जाता है। इन्ही में से खासी पहाड़ी पर यह सबसे ऊंचा जलप्रपात मौजूद है। इसकी ऊंचाई 340 मीटर है। यह एक प्लंग प्रकार का जलप्रपात है, अर्थात यह ठीक उर्द्वाधार गिरती है। सुदूर जंगल के बीच होने और आदिवासी बहुल क्षेत्र में मौजूद होने के कारण इसका रास्ता दुर्गम है। Highest waterfalls of india

2) नोसंगिठियांग जलप्रपात या मावसामी जलप्रपात (Nohsngithiang Falls)

यह भी मेघालय राज्य के पूर्वी खासी पहाड़ी में मौजूद है। इसकी ऊंचाई 315 मीटर है। यह एक सेगमेंटेड प्रकार के जलप्रपात का उदाहरण है। अर्थात यह नीचे गिरने के क्रम में कई धाराओं में विभाजित होकर गिरती है। इसके मनोरम नजारे का आनंद लेने देश विदेश से पर्यटक यहां आते है। यह बारिश के मौसम में अपनी सुन्दरता के चरम पर होता है।

3)दुधसागर जलप्रपात(dudhsagar waterfall)

यह के गोवा राज्य में मौजूद है। ऊपर के दो जलप्रपातों के खोज होने के पूर्व इसे भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता था। यह पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में मौजूद है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर है। यह एक स्तरीकृत अथवा सीढ़ीदार जलप्रपात है। जो चार स्तरों या लेयर में गिरती है। यह मांडवी नदी की धारा में मौजूद है। यह जलप्रपात राजधानी पणजी से 60 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। Highest waterfalls of india

4) किनरम जलप्रपात (Kynrem Falls)

यह जलप्रपात मेघालय के खासी पहाड़ी में मौजूद है। यह दुनिया के सबसे बारिश वाले चेरापूंजी से 12 किलोमीटर की दूरी में स्थित है। इसकी ऊंचाई 305 मीटर है। यह एक स्तरीकृत जलप्रपात है। जो तीन स्तरों में नीचे गिरती है और बेहद ही सुंदर दृश्य का निर्माण करती है। यह भी तीन स्तरीय जलप्रपात है।

5) मीनमुटी जलप्रपात (Meenumutty Waterfall)

यह पश्चिमी घाट के गोद में मौजूद एक जलप्रपात है। यह केरल वायनाड जिले में अवस्थित है। इसकी ऊंचाई 300 मीटर है। इस प्रकार यह दक्षिण भारत की सबसे ऊंची जलप्रपात है। बारिश के दिनों में यह बेहद ही खतरनाक रूप धारण कर लेती है, l जिस तेजी से यह नीचे गिरती है यह कभी-कभी कई लोगो को बहाकर भी ले जाती है।

6) थलाइयार जलप्रपात (Thalaiyar Falls)

यह तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के अंतर्गत बातलागुंडू में लोकेटेड है। इसकी कुल ऊंचाई 297 मीटर है। यह हॉर्सटेल टाइप का जलप्रपात है अर्थात यह ठीक खड़ी न गिरकर घोड़े के पूंछ के आकार में गिरता है। यह वैगई की सहायक नदी, मंजलार नदी के द्वारा निर्मित किया गया है।

7) बरकाना जलप्रपात (Barkana Waterfall)

यह एक स्तरीकृत जलप्रपात है, जो कर्नाटक के शिमोगा जिले में मौजूद है। यह सीतानदी के मार्ग में पड़ता है। यह केवल बारिश में महीने में प्रवाहित होने वाली जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 259 मीटर है। यह एक स्तरीकृत (tiered waterfalls)
है।

8) जोग जलप्रपात (Jog Waterfalls)

यह जलप्रतात भारत का एक प्रसिद्ध जलप्रपात है। जिसे गेरुसोप्पा या गेरसोप्पा अथवा महात्मा गांधी जलप्रपात के नामों से जाना जाता है। कई सालों तक यह भारत की सबसे ऊंची जलप्रपात मानी जाती थी लेकिन बाकि जलप्रपातों के खोज के बाद यह वर्तमान (2022) में आठवें नंबर में आ गया है। इसकी ऊंचाई 255 मीटर। यह एक प्लंज टाइप वाटरफॉल है। जोकि ठीक खड़ी या सीधी नीचे गिरती है।
कई किताबों में आज भी इसे भारत की सबसे ऊंची जलप्रपात नाम से पढ़ाया जाता है। जिनमे अपडेट आना बाकि है। यह कर्नाटक राज्य, शिमोगा जिला, शरावती नदी पर लोकेटेड है। यह एक सेगमेंटेड प्रकार का जलप्रपात है जो की चार अलग अलग खंडों में विभाजित होकर गिरती है। इस खंडों को क्रमश: राजा,रानी, रोरर और राकेट नाम से जाना जाता है।

9)खंडाधर जलप्रपात (Khandadhar Waterfall)

यह उड़ीसा के केन्दुझर में मौजूद है। इसकी ऊंचाई 244 मीटर है। यह एक हॉर्सटेल प्रकार का वाटरफॉल है। यह कोरानाला नदी पर मौजूद है।

10) वंटावंग जलप्रपात (Vantawng Falls)

यह मिजोरम के सरछिप जिला में अवस्थित है। इसकी ऊंचाई 228 मीटर है। जो वनवा नदी के मार्ग में उपस्थित है। यह एक टायर्ड वाटरफॉल है।
उम्मीद है आपको भारत के 10 सबसे ऊंचे जलप्रपात (Waterfalls) का यह लेख पसंद आया होगा. ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें और इसे जरूर शेयर करें.

Please Share this

Related Posts

कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की Trick

कैस्पियन सागर पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ी झील या जल निकाय है। यह सागर एशिया और यूरोप महाद्वीप के सीमा पर मौजूद है इसके तट में पांच…

पांच ग्रेट झीलों को याद करने की ट्रिक Trick To Remember Five Great Lakes

सुपीरियर, हुरोन, मिशीगन, ओंटारियो और इरी दुनिया की पांच बड़ी मीठे पानी की झील है। इन झीलों को “फाइव ग्रेट लेक्स” (Five great lakes trick) के नाम…

सर्वाधिक बाघ आबादी वाले राज्यों को याद करने की ट्रिक

ऐतिहासिक रूप से भारत बाघों की राजधानी रही है। यहां हमेशा से ही पूरी दुनिया की तीन चौथाई बाघ की आबादी निवास करती है। बाघ और वनों…

भारत में बाघों की संख्या कितनी है? जाने ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को पांचवी बाघ जनगणना जारी की जिसके अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर अब 3167 हो गई है. जनगणना…

List and tricks of the 5 largest countries in the world क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक: बचपन में आपने पढ़े ही होंगे कि पृथ्वी के कुल 29% भाग पर स्थल…

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत ?

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर यानी 11 जुलाई को यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (डब्लूपीपी) 2022 में कई चौकाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *