ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी को याद करने की ट्रिक

ब्रह्मपुत्र नदी दुनिया की 15वी सबसे लंबी नदी है। कई राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न पूछे जाते है, जिसमे इसके सहायक नदियों के बारे में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते है।

ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी को याद करने की ट्रिक

आइए जानते है इसे याद करने की सबसे आसान ट्रिक। लेकिन इससे पहले छोटी से जानकारी ले लेते है ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में ।

ब्रह्मपुत्र नदी कहाँ से निकली?ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई कितनी है?

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम “कैलाश पर्वत” में चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से 5300 मीटर की ऊंचाई से होता है। इसकी लंबाई 3848 किलोमीटर है। लेकिन भारत में इसकी लंबाई महज 916 किलोमीटर है।

ब्रह्मपुत्र नदी भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

यह भारत की दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर गुजरती है। अरुणाचल प्रदेश में जहां इसे यह एक अंतराष्ट्रीय नदी है जो चीन(तिब्बत),भारत और बांग्लादेश में प्रवाहित होने के बाद एक वृहत डेल्टा(सुंदरबन) बनाकर बंगाल की खाड़ी में अपना जल गिराती है। अरुणाचल प्रदेश में इसे सियांग या दिहांग नाम से जाना जाता है। वही असम में इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है।

ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित शहर

ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित शहरों में डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी प्रमुख हैं। प्रायः भारतीय नदियों के नाम स्त्रीलिंग में होते हैं पर ब्रह्मपुत्र एक अपवाद है।

ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित नेशनल पार्क एवं वन्यजीव अभ्यारण्य

कई मशहूर नेशनल पार्क एवं वन्यजीव अभ्यारण्य ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। इनमे ओरांग नेशनल पार्क,कांजीरंगा नेशनल पार्क, दिब्रु सैखोवा नेशनल पार्क का नाम शामिल है।

ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए विश्व के सबसे बड़े नदीय द्वीप का नाम क्या है?

ब्रह्मपुत्र नदी के में ही दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप स्थित है। इसका नाम माजुली द्वीप है यह असम का एक जिला भी है जिसका मुख्यालय जोरहट है।

ब्रह्मपुत्र नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

आइए इसके सबसे प्रमुख सहायक नदियों के बारे में जानते है। घड़ी के कांटे के दिशा के विपरीत चलने पर क्रमश: कालांगी, धनसिरी,लोहित,दिबांग, दिहाँग (बूढ़ी दिहंग), सुबनसिरी,कामेंग,मानस,संकोशी, तीस्ता और रैडक।

ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी को याद करने की ट्रिक

“काला धन लो दीदी सुकामा संकोश मत करो” 
  • काला- कालांगी
  • धन- धनसिरी
  • लो- लोहित
  • दी- दिबांग
  • दी- दिहांग
  • सु- सुबनसीरी
  • का- कामेंग
  • मा- मानस
  • संकोष- संकोषी
  • (म)त- तीस्ता
  • (क)रो- रैडक
काला धन लो दीदी सुकामा संकोश मत करो” वाक्य को आप दो से तीन बार ही बोलेंगे और आपको ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां मुंह जुबानी याद हो जाएंगी ये इतना आसान ट्रिक है कि इसे एक बार याद रख लेने पर आप इसे शायद ही कभी भूलेंगे।

Please Share this

Related Posts

कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की Trick

कैस्पियन सागर पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ी झील या जल निकाय है। यह सागर एशिया और यूरोप महाद्वीप के सीमा पर मौजूद है इसके तट में पांच…

पांच ग्रेट झीलों को याद करने की ट्रिक Trick To Remember Five Great Lakes

सुपीरियर, हुरोन, मिशीगन, ओंटारियो और इरी दुनिया की पांच बड़ी मीठे पानी की झील है। इन झीलों को “फाइव ग्रेट लेक्स” (Five great lakes trick) के नाम…

सर्वाधिक बाघ आबादी वाले राज्यों को याद करने की ट्रिक

ऐतिहासिक रूप से भारत बाघों की राजधानी रही है। यहां हमेशा से ही पूरी दुनिया की तीन चौथाई बाघ की आबादी निवास करती है। बाघ और वनों…

भारत में बाघों की संख्या कितनी है? जाने ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को पांचवी बाघ जनगणना जारी की जिसके अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर अब 3167 हो गई है. जनगणना…

List and tricks of the 5 largest countries in the world क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक: बचपन में आपने पढ़े ही होंगे कि पृथ्वी के कुल 29% भाग पर स्थल…

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत ?

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर यानी 11 जुलाई को यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (डब्लूपीपी) 2022 में कई चौकाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *